Breaking

LightBlog

Wednesday, October 25, 2017

इन वजहों से होता है बवासीर, ये है बचने के अचूक उपाय


नई दिल्ली। बवासीर या पाइल्स या (Hemorrhoid / पाइल्स या मूलव्याधि) एक ख़तरनाक बीमारी है। बवासीर 2 प्रकार की होती है। आम भाषा में इसको ख़ूँनी और बादी बवासीर के नाम से जाना जाता है। कही पर इसे महेशी के नाम से जाना जाता है।

खूनी बवासीर :- खूनी बवासीर में किसी प्रकार की तकलीफ नही होती है केवल खून आता है। पहले पखाने में लगके, फिर टपक के, फिर पिचकारी की तरह से सिफॅ खून आने लगता है। इसके अन्दर मस्सा होता है।

जो कि अन्दर की तरफ होता है फिर बाद में बाहर आने लगता है जोंकि पॉटी के बाद अपने से अन्दर चला जाता है। पुराना होने पर बाहर आने पर हाथ से दबाने पर ही अन्दर जाता है। आखिरी स्टेज में हाथ से दबाने पर भी अन्दर नही जाता है।

बादी बवासीर :- बादी बवासीर रहने पर पेट खराब रहता है। कब्ज बना रहता है। गैस बनती है। बवासीर की वजह से पेट बराबर खराब रहता है। न कि पेट गड़बड़ की वजह से बवासीर होती है। इसमें जलन, दर्द, खुजली, शरीर मै बेचैनी, काम में मन न लगना इत्यादि। टट्टी कड़ी होने पर इसमें खून भी आ सकता है। इसमें मस्सा अन्दर होता है। मस्सा अन्दर होने की वजह से पखाने का रास्ता छोटा पड़ता है और चुनन फट जाती है और वहाँ घाव हो जाता है उसे डाक्टर अपनी जवान में फिशर भी कहते हें। जिससे असहाय जलन और पीडा होती है। बवासीर बहुत पुराना होने पर भगन्दर हो जाता है।

जिसे अंग्रेजी में फिस्टुला कहते हें। भगन्दर में पखाने के रास्ते के बगल से एक छेद हो जाता है जो पखाने की नली में चला जाता है। और फोड़े की शक्ल में फटता, बहता और सूखता रहता है। कुछ दिन बाद इसी रास्ते से पखाना भी आने लगता है। बवासीर, भगन्दर की आखिरी स्टेज होने पर यह कैंसर का रूप ले लेता है। जिसको रिक्टम कैंसर कहते हें। जो कि जानलेवा साबित होता है।

ये है कुछ उपाय-

  • हल्दी को कडवी तोरई के रस में लेप बना कर मस्सों पर लगाने से सब तरह के मस्से नष्ट हो जाते हैं.
  • इसमें अगर नीम का तेल या कोई भी कड़वा तेल मिला कर मस्सों पर लगाया जाए तो और भी जल्दी आराम आता है.
  • आक के पत्ते और सहजने के पत्तों का लेप भी मस्सों के लिए बहुत रामबाण है.
  • नीम और कनेर के पत्तों का लेप मस्सों को नष्ट करता है
  • कडवी घीया और गुड को कांजी में पीसकर लेप करने से बवासीर के मस्से नष्ट हो जाते हैं.
  • सेहुड के दूध में हल्दी का चूर्ण मिला कर एक बूँद मस्से पर लगा देने से मस्सा नष्ट हो जाता है

No comments:

Post a Comment

Adbox